Posts

Showing posts from January, 2023

हर घर की कहानी

 कहानी एक नाराज बेटे की और एक मां की । लड़के का नाम है सुमित चलिए अब बिना किसी देरी के कहानी शुरू करते हैं बात उन दिनों है जब सुमित बहुत छोटा था। सुमित का बाप एक शराबी था जो हर वक्त नशे में रहता था। सुमित की मां को सुमित की बहुत चिंता थी और यह चिंता उसे हर वक्त पाई जाती थी।कि बड़ा होकर सुमित कैसा होगा क्या करेगा क्या यह अपने बाप की तरह तो नहीं बनेगा हर वक्त यही उसके मन में बातें चलती रहती है। एक दिन जब सुमित घर पर अकेला था उसका बाप आया और उसके सामने ही वह शराब का सेवन करने लगा मां बेटा सुमित चुपचाप सब कुछ देख रहा था। कुछ ही देर में उसकी मां भी वहां आ गई और फिर उसके मां और उसके बाद में काफी देर तक लड़ाई हुई। अब सुमित की मां और भी डर गई कि अब क्या होगा।यही सब कुछ सोच कर उसने फैसला किया कि वह सुमित को घर से दूर कहीं हॉस्टल में छोड़ कर आएगी। बस फिर क्या था अगले ही दिन वह निकल गई हॉस्टल ढूंढने। कुछ ही दिनों बाद उसने सुमित को एक हॉस्टल में भेज दिया। दुनिया से अनजान सुमित अब अकेले एक नई जगह अकेले रहने लगा। To be continued....